संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पैसे के लेन-देन का विवाद सुलझाने के लिए एक युवक को घर बुलाकर रास्ते में ही हमला करवा दिया। हमले में पीड़ित युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायत पर सेक्टर-58 थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
फतेहपुर तगा निवासी मनोज त्यागी ने सेक्टर 58 थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया कि बेटे गौरव का सचिन से पैसे को लेकर झगड़ा चल रहा है। मामले की पुलिस से भी शिकायत की जा चुकी है। आरोपी सचिन ने शाम आठ बजे गौरव को बातचीत के लिए घर बुलाया। गौरव पर रास्ते में ही आरोपी ने लाठी-डंडे और ईंट से हमला करवा दिया। यह हमला करीब पांच से छह लोगों ने किया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।