फरीदाबाद। सेक्टर-56 स्थित जाइको क्रिकेट मैदान पर खेले गए टी-20 मुकाबले में यंग इलेवन ने प्राइम क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए प्राइम क्लब ने 177 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए यंग इलेवन ने 16 ओवर में ही मुकाबला जीत लिया। प्राइम के योगिंदर ने 27 गेंदों पर 69 रनों की पारी तुफानी पारी खेली और कुलदीप ने 20 रन बनाए। यंग इलेवन के प्रवीण गोस्वामी ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए यंग इलेवन के कुणाल ने महज 56 गेंदों पर 114 रनों की आतिशी पारी खेली और आशीष ने 27 रन का योगदान दिया। प्राइम के योगिंदर ने एक विकेट लिया। कुणाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद