फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पल्ला पुल के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट के आधार पर आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। थाना पल्ला क्षेत्र के अंतर्गत नहर वाली रोड पर एक होटल के पास हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मोटरसाइकिल चालक मौके से भाग गया।
घटना के समय मौके पर पहुंचे विकास के दोस्त तरुण ने आरोपी की मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट की तस्वीरें अपने मोबाइल में खींच ली थीं, जो बाद में मृतक के परिजनों को व्हाट्सएप पर भेजी गईं।हादसे की सूचना मिलने के बाद निजी अस्पताल पहुंची पल्ला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106 के तहत 17 मई को प्राथमिकी दर्ज कर ली और नंबर प्लेट के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीटू कॉलोनी निवासी अशोक कुमार ने दी शिकायत में बताया कि 17 मई को उनका बेटा विकास मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। जब वह पल्ला पुल से कुछ ही दूरी पर स्थित एक होटल के पास पहुंचा, तो दिल्ली नंबर की एक मोटरसाइकिल के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए विकास को टक्कर मार दी। हादसे में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सेक्टर-16 स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने विकास को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें