फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेडिकल कॉलेज में फ्री में करवा सकते हैं थायराइड की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास, निजी सेंटरों के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गांव छांयसा स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब थायराइड टेस्ट की सुविधा भी मिलेगी। यह टेस्ट फ्री में करवा सकते हैं। वहीं इस टेस्ट को करवाने के लिए बीके अस्पताल में 300 रुपये देने पड़ते हैं।

मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉक्टर बी एम वशिष्ठ ने बताया कि उनकी ओर से मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए थायराइड टेस्ट की सुविधा को भी शुरू कर दिया गया है। यह टेस्ट उनके अस्पताल में फ्री में करवा सकते हैं। इससे मरीजों को काफी फायदा होगा। उन्होंने बताया कि उनके अस्पताल में आने वाली महिलाओं को ज्यादा थायराइड की समस्या होती है। इससे उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। डॉक्टर की ओर से पहले थायराइड टेस्ट करवाने के लिए कहा जाता था, लेकिन यहां टेस्ट नहीं होने की वजह से उनको बाहर निजी सेंटरों पर करवाना पड़ता था। अब इस टेस्ट की सुविधा मेडिकल कॉलेज में शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीके अस्पताल में देने पड़ते हैं 300 रुपये

बीके अस्पताल में हर रोज 2000 से अधिक मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। जिसमें से 100 से अधिक मरीजों को डॉक्टर थायराइड टेस्ट करवाने के लिए कहते हैं। उन मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए 300 रुपये का भुगतान करना होता है। इससे मरीजाें पर आर्थिक बोझ पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें