फरीदाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रण विभाग को एक माह के लिए फूड टेस्टिंग मोबाइल वैन की सौगात मिली है। यह वैन अलग-अलग क्षेत्र में जाकर मात्र 20 रुपये में खाद्य व पेय पदार्थों की जांच करेगी। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप चौधरी ने बताया कि बीते एक माह में लोगों की शिकायत पर करीब 18 सैंपल लिए जा चुके हैं। अब लोगों को खाद्य सुरक्षा व स्वच्छ खाद्य के प्रति जागरूक करने के लिए विभाग की ओर से मोबाइल टेस्टिंग लैब एक माह के लिए उपलब्ध कराई गई है। दूरदराज के स्थानीय लोग इस मौके का लाभ ले सकते हैं। यह वैन अधिकतम आधे घंटे में ही पदार्थ की जांच कर मौके पर ही रिपोर्ट उपलब्ध करा देगी।
वहीं, लोगों को मौके पर ही घरेलू स्तर पर खाद्य पदार्थों की मिलावट जांच के नुस्खे बताए जाएंगे।
इन लोगों से करें संपर्क
सुशील अहमद (टेक्निकल ऑफिसर-905011073, लैब सहयोगी- 9718247760
वैन का क्षेत्रवार रूट चार्ट
- 08 अगस्त, बीके अस्पताल स्थित खाद्य सुरक्षा विभाग
- 09 से 11 अगस्त, बल्लभगढ़ मैन बाजार, सरकारी अस्पताल
- 12 अगस्त, पाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
- 16 अगस्त, धौज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
- 17 अगस्त, छांयसा स्थित स्वास्थ्य केंद्र
- 18-19 अगस्त, दयालपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र
- 20 अगस्त, सेक्टर-28
- 23 अगस्त, सेक्टर-15
- 24 से 25 अगस्त, खेड़ी कला स्थित स्वास्थ्य केंद्र
- 26 अगस्त, एनआईटी
- 27 से 31 अगस्त, बीके चौक