फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्वतीया कॉलोनी के लोग तीसरे दिन भी धरने पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। वार्ड पांच की पर्वतीया कॉलोनी स्थित कल्याण पॉकेट गली में सीवर ओवरफ्लो की समस्या के समाधान की मांग को लेकर नगर निगम मुख्यालय के बाहर समाजसेवी राम सिंह का अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। उनके इस अनशन को कॉलोनी के लोगों का भी अब समर्थन मिलने लगा है। बुधवार को काफी संख्या में लोगों ने निगम मुख्यालय पहुंचकर समर्थन किया। लोगों ने कहा कि जब तक गलियों में से सीवर का गंदा पानी नहीं निकाला जाता तब तक अनशन जारी रहेगा। वहीं दूसरी ओर नगर निगम ने कॉलोनी में जेसीबी भेजकर सीवर सफाई का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बाल कल्याण पॉकेट में करीब चार गलियां हैं। इनमें छह माह से सीवर जाम की समस्या बनी हुई है। सीवर का गंदा पानी गलियों में भरा है। घरों में गंदगी से चारों तरफ बुरा हाल है। फरवरी में एक महिला ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर शिकायत की थी। इसके बाद नगर निगम मुख्य अभियंता समेत सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे और समस्या का समाधान करने में जुट गए। उस वक्त मुख्य अभियंता रामजी लाल ने कहा था कि 47 लाख रुपये की लागत से गलियों में नई सीवर लाइन बिछाई जाएगी। जिसके बाद समस्या दूर हो जाएगी। लेकिन, आज तक नई सीवर लाइन डालने का कार्य नहीं हुआ। समाजसेवी राम सिंह, नितिन, विमला व मुकेश ने बताया कि एक सप्ताह निगम को चेतावनी दी थी कि यदि समस्या का समाधान नहीं होता तो सोमवार को आमरण अनशन करेंगे। लेकिन, निगम अधिकारियों ने उनकी चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया। बुधवार को भी राम सिंह के साथ अनेक लोगों ने नगर निगम मुख्यालय पर अनशन किया। निगम की ओर सीवर काम शुरू जरूर किया गया है।
बाल कल्याण पॉकेट में सीवर की समस्या को दूर करने का काम शुरू कर दिया गया है। बुधवार को टीम ने काम करना शुरू कर दिया है। बारिश रुकने के बाद यहां नए सिरे से सीवर लाइन डालने का काम शुरू किया जाएगा। इसके बाद लोगों को कोई समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामजी लाल, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें