फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: योगेश तीसरी बार बने प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ईएसआईसी पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक बुधवार को सेक्टर-16 स्थित ईएसआईसी रीजनल ऑफिस के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी तीन वर्षों के लिए पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। उसमें योगेश कुमार सैनी को लगातार तीसरी बार एसोसिएशन का प्रधान चुना गया।
विज्ञापन


वहीं सीपी शर्मा दूसरी बार लगातार महासचिव पद पर निर्वाचित हुए। इसके अलावा ललित मोहन शर्मा और एमएस रावत को उप प्रधान चुना गया। वहीं संयुक्त सचिव के पद के लिए वाईएस बिष्ट और दरियाव सिंह को चुना। इसके अलावा रविन्द्र कुमार शर्मा को खजांची, वी के अग्रवाल, सतीश चावला, महेश अरोड़ा, देशवन्त सिंह एवं नीलम पुरी को कार्यकारी सदस्य चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें