फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जीवनधारा अरावली को बचाने के लिए निकाली गई यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को पर्वत शृंखला के महत्व से अवगत कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेव अरावली ट्रस्ट द्वारा रविवार को एक विशेष अरावली यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें 150 से अधिक लोगों ने भाग लिया। यह यात्रा मांगर गांव स्थित खड़खड़ा ट्रैक पर आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य आम लोगों को अरावली पर्वत शृंखला के पारिस्थितिक महत्व से अवगत कराना रहा।

इस अवसर पर सेव अरावली ट्रस्ट के सक्रिय सदस्यों मनिंदर सिंह, यश भड़ाना, नेहा श्रीवास्तव, कैलाश बिधूड़ी, संवेदना और विजय बेंजवाल ने प्रतिभागियों को अरावली के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अरावली सिर्फ ऊंचे पहाड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी 30-40 मीटर या उससे भी कम ऊंचाई वाली पहाड़ियां भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ये छोटी पहाड़ियां और जंगल क्षेत्र भूजल रिचार्ज, धूल और प्रदूषण को रोकने, जैव विविधता के संरक्षण और दिल्ली-एनसीआर के जलवायु संतुलन में अहम भूमिका निभाते हैं। इन क्षेत्रों को नजरअंदाज करना या कानूनी परिभाषाओं के जरिए कमजोर करना भविष्य के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकता है।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने अरावली के प्राकृतिक सौंदर्य, वनस्पति और जीव-जंतुओं को नजदीक से देखा और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझा। सेव अरावली ट्रस्ट ने इस अवसर पर लोगों से अपील की कि वे अरावली को बचाने के लिए आगे आएं और प्रकृति संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें