फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में हुआ यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। वैदिक संस्कार पुण्यमास के अंतर्गत डीएवी शताब्दी महाविद्यालय की आर्य समाज इकाई की ओर से यज्ञ का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम 2 से 29 अक्तूबर तक चलेगा। यह कार्यक्रम आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभा के तहत आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने समस्त प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं और पूरे माह चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के प्रत्येक विभाग की ओर से प्रतिदिन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शिक्षक व विद्यार्थी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए विविध प्रतियोगिताओं एवं वैदिक व्याख्यानों का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. मीनाक्षी हुड्डा, डॉ. निशा, कुमुद शर्मा, डॉ. सारिका सैनी सहित अनेक प्राध्यापक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें