फरीदाबाद। गांव छांयसा स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 64 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. बीएम वशिष्ठ ने बताया कि उनके अस्पताल में आने वाले मरीजों को रक्त की कमी से जूझना न पड़े इसके लिए समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। यह शिविर बीके अस्पताल के ब्लड बैंक की ओर से लगाया गया था। पैथालॉजी विभाग से डॉक्टर प्रीति, डॉ. ईशा अग्रवाल और डॉ. अंजली , डॉ. अटल और राजकुमार भाटी के सहयोग से कैंप आयोजित किया गया। ब्यूरो