फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक्सरे मशीनें खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को नहीं मिल रही सुविधा, निजी अस्पतालों का रुख करने को मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले के चारों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पाली, कौराली, तिगांव और खेड़ी कला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक्सरे मशीनें खराब होने से मरीजों को जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


लंबे समय से एक्सरे मशीन बंद होने के कारण मरीजों को जरूरी जांचों के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक उपचार का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इन केंद्रों पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। लेकिन जांच संबंधी संसाधनों की कमी के चलते उन्हें यहां से पूरी सुविधा नहीं मिल पा रही है। डॉक्टर की सलाह पर एक्स-रे कराने की जरूरत पड़ने पर मरीजों को निजी अस्पतालों या अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में जाना पड़ता है। इससे उनका समय भी बर्बाद होता है और इलाज का खर्च भी बढ़ जाता है। इसको लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें