फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी एक्सरे की सुविधा

Tue, 13 Jun 2023 07:47 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- नए सिरे से शुरू की जा रही है ओपीडी सेवाएं, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव छांयसा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आने वाले मरीजों को जल्द ही एक्सरे की सुविधा मिलेगी। एक्सरे मशीन काे लगाया जा रहा है अगले 10 दिनों के अंदर सुविधा मरीजों के लिए शुरु कर दी जाएगी। इसके बाद मरीजों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है। साथ ही ओपीडी में भी अन्य सेवाओं को बेहतर करने पर काम चल रहा है।
अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय 16 जुलाई 2022 को शुरू हुआ था। ओपीडी व मेडिकल कॉलेज को शुरू हुए एक साल बीत चुका है, लेकिन कुछ विभागों से एनओसी नहीं मिलने की वजह से ओपीडी में कई सेवाएं शुरू नहीं हो पाई है। इसकी वजह से उनकी संख्या में इजाफा नहीं हो रहा था। सेवाओं में अभाव के कारण अस्पताल में एक से दो मरीज ही उपचार के लिए आ रहे हैं। निदेशक डॉ. गौतम गोले ने बताया कि नए सिरे से ओपीडी को शुरू किया जा रहा है। ओपीडी में मरीजों की सुविधा के लिए पंखे व लाइटों को दुरुस्त किया जा रहा है। इसके अलावा 10 दिनों के अंदर एक्सरे की सुविधा भी मरीजों के लिए शुरु कर दी जाएगी। एक्सरे मशीन काे लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

एक्स रे सुविधा शुरू होने के बाद ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ जाएगी। इसके अलावा अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए दवाइयों की डिमांड भेजी हुई है, जोकि जल्द आने की उम्मीद है। एक्सरे की सुविधा शुरु होने के बाद अन्य जांच को भी जल्द शुरू किया जाएगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा अनुमति दे दी जाएगी कि इस साल भी विद्यार्थियों का दाखिला हो सकें। बता दें कि ओपीडी नहीं होने से परिषद से इस साल एमबीबीएस दाखिले पर रोक लगा रखी है।
विज्ञापन


मार्च 2020 में सरकार ने किया था टेकओवर
राज्य सरकार ने छांयसा के गोल्ड फील्ड इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर को अधिग्रहित करके स्वयं चलाने का फैसला लिया था। इसे लेकर शहर में कई संगठनों ने मुहिम चलाई थी। इसके बाद सरकार आगे आई। करीब 27.175 एकड़ जमीन पर बने इस कॉलेज को वित्तीय विवाद के कारण बैंकों ने वर्ष 2018 में सील कर दिया था। बाद में सरकार ने मेडिकल कॉलेज की शुरूआत की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें