फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कंटेनर से गिरकर श्रमिक की मौत, ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
माल उतरवाते समय हुआ हादसा, सिर में चोट लगने से गई जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-31 थाना क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में कंटेनर से माल उतरवाते समय गिरने से श्रमिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव तिलपत निवासी सरदार सिंह के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार ने उन्हें कंटेनर के ऊपर चढ़कर काम करने के लिए कहा था।
सुरक्षा के उचित इंतजाम नहीं होने के कारण वह नीचे गिर गए और सिर में गंभीर चोट लगने से जान चली गई। जानकारी के अनुसार, सरदार सिंह अनुभवी श्रमिक थे और चेन-कुप्पी मशीन के संचालन का काम संभालते थे। घटना वाले दिन वह सेक्टर-31 स्थित एक निजी कंपनी में कंटेनर से सामान उतरवाने के लिए गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के मुताबिक, जब कंटेनर से माल नीचे उतारने का काम चल रहा था, तब सरदार सिंह कंटेनर के ऊपर खड़े होकर चेन-कुप्पी मशीन की मदद से साजो-सामान उतरवा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरे। घटना के तुरंत बाद कंपनी में मौजूद अन्य कर्मचारी और लोग उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए बादशाह खान (बीके) सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल पहुंचे परिजनों, विशेषकर अशोक ने ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि ठेकेदार के कहने और दबाव के कारण ही सरदार सिंह को कंटेनर के ऊपर चढ़कर यह जोखिम भरा काम करना पड़ा। यदि मौके पर उचित सुरक्षा और सावधानी बरती जाती, तो यह हादसा टल सकता था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शुरुआती जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें