फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दीनदयाल जन आजीविका योजना-शहरी के कार्यान्वयन के लिए पायलट प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बैठक में प्रोजेक्ट से संबंधित सभी विभाग बनाए अपने अपने नोडल अधिकारी : निगमायुक्त
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दीनदयाल जन आजीविका योजना-शहरी के कार्यान्वयन के लिए पायलट प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू हो गया है। नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री ने भारत सरकार से विचार विमर्श करने के बाद इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के फरीदाबाद शहर को पायलट सिटी चुना था ,जिसे लेकर इस प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू किया जा चुका है।

पायलट प्रोजेक्ट की पहली बैठक विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की गई । बैठक में उन्हें इस कार्य को देखने के लिए अलग से नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए ताकि आमजन को भारत सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके और घर-घर सरकार की योजना से लाभार्थी लाभान्वित हो सके।
विज्ञापन


शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा शुरू की जाने वाली दीनदयाल जन आजीविका योजना- शहरी के पायलट प्रोजेक्ट के दौरान नोडल अधिकारी नगर परियोजना अधिकारी द्वारका प्रसाद को नियुक्त किया गया है। इस प्रोजेक्ट को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दीनदयाल जन आजीविका योजना (शहरी) के पायलट चरण के दौरान की जाने वाली गतिविधियों में शहरी गरीबों की सामाजिक-आर्थिक रूपरेखा और सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के साथ संबंध, कमजोर समूहों के स्वयं सहायता समूहों और सीआईजी का गठन, ऋण की आवश्यकता का आकलन और एसएचजी/सीआईजी को परिक्रामी निधि का वितरण के साथ साथ सामाजिक बुनियादी ढांचे की स्थापना के लिए भूमि की पहचान करना है। इन कमजोर समूहों को ईडीपी कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इन समूह से संबंधित लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें