विधायक मूलचंद शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बल्लभगढ़। मोहना रोड पर बनाए जा रहे एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। रोड पर गर्डर रखने का कार्य शनिवार को प्रारंभ हो गया है। विधायक मूलचंद शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रोड निर्माण कंपनी और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी एवं बल्लभगढ़ के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विधायक मूलचंद शर्मा ने बताया कि मोहना रोड पर बन रहा एलिवेटेड पुल उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। जो आने वाले कुछ महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पुल के बनने से शहर में जाम की समस्या से राहत मिलेगी। वहीं जेवर एयरपोर्ट जाने का मार्ग भी अधिक सुगम होगा। इस अवसर पर पुल निर्माण कार्य में जुटे इंजीनियरों और कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पारस जैन, पार्षद योगेश शर्मा, प्रदीप गुप्ता, मोहन, अमित सिंगला, शिव प्रसाद गौड़, राहुल गोयल, एसडीओ रविंदर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।