फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ज्ञापन सौंपने के 15 दिन बाद भी शुरू नहीं हुआ बिजली लाइन बिछाने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता को ज्ञापन सौंपे जाने के 15 दिन बाद भी सरूरपुर के श्यामनगर फेस-2 में खंभे और बिजली लाइन बिछाने का काम अब तक अटका हुआ है। बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता संजय मंगला ने बताया गया कि श्याम नगर फेस-2 कॉलोनी अवैध है और विभाग अवैध कॉलोनी में अपने बजट से काम नहीं करा सकता है। बताया गया कि किसी प्रॉपर्टी डीलर ने यह अवैध कॉलोनी काट दी थी। सस्ते दाम में प्लॉट मिलने पर लोग यहां बस गए। यहां विभाग ने सर्वे तो कर लिया है, लेकिन लोग जब तक तय बजट नहीं देंगे, तब तक काम शुरू नहीं हो सकेगा। उधर, स्थानीय निवासियों का कहना है कि निगम ने कुछ हिस्सों में खंभे और ट्रांसफार्मर लगाए हैं, पर कई इलाकों में तार झूल रहे हैं और फाल्ट से घंटों बिजली बंद रहती है। अब स्थानीय निवासी केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मिलकर कॉलोनी में काम कराने की मांग रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें