फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ऑस्ट्रेलिया में कारोबार के नाम पर 79.30 लाख रुपये लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता-पुत्र समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ऑस्ट्रेलिया में रेस्टोरेंट कारोबार शुरू करने के नाम पर एक व्यक्ति से करीब 79.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने नरेंद्र भाटिया, उनके बेटे पुनीत भाटिया और परिवार के अन्य सदस्यों पर आपराधिक षड्यंत्र के तहत रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।
सेक्टर-23 निवासी मनिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि फरवरी और मार्च 2025 में पुनीत और नीतू भाटिया ने उनसे ऑस्ट्रेलिया में निवेश की बात कही थी। अप्रैल 2025 में नरेंद्र भाटिया अपने परिवार के साथ उनके कार्यालय पहुंचे और निवेश की सुरक्षा की व्यक्तिगत गारंटी दी। मई 2025 में करीब एक करोड़ रुपये के निवेश का व्यावसायिक प्रस्ताव दिया गया। शिकायतकर्ता ने 34.30 लाख रुपये बैंक खातों से और 40 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 25 लाख रुपये) व 20 लाख रुपये नकद दिए। आरोपियों ने 22 अगस्त 2025 को ऑस्ट्रेलिया में एक रेस्टोरेंट की लीज भी साइन की, जिससे मनिंदर सिंह को कारोबार शुरू होने का भरोसा हुआ। आठ सितंबर 2025 को भारत लौटने के बाद आरोपियों ने उनसे संपर्क बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवंबर 2025 में आरोपियों ने ई-मेल के जरिये 48,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन रकम वापस नहीं की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि जांच के बाद 13 नवंबर को पिता-पुत्र समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और षड्यंत्र की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें