फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में बिजली के तारों को भूमिगत करने का काम तेज कर दिया गया है। फिलहाल सेक्टर-17, 46, 23, 18, 15 और 45 में भूमिगत बिजली लाइन बिछाने का काम चल रहा है। विभाग ने इस काम को 28 जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इससे तारों के जाल से लोगों को राहत मिलेगी और सड़कों के ऊपर लटकती तारों से होने वाले हादसों का खतरा भी कम होगा। एसडीओ प्रदीप यादव ने बताया दिवाली के बाद एनआईटी क्षेत्र में भी भूमिगत बिजली लाइन बिछाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके तहत चरणबद्ध तरीके से बिजली की लाइनों को जमीन के नीचे डाला जाएगा। संवाद