फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चांदपुर में तालाब की खुदाई का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
15 एकड़ भूमि में बनने वाला तालाब जल संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तिगांव। यमुना नदी किनारे बसे चांदपुर गांव में प्रस्तावित बड़े तालाब के निर्माण की दिशा में शनिवार को काम शुरू हो गया। प्रशासन से मंजूरी मिलने के बाद पंचायत भूमि पर मशीनों से तालाब की खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब 15 एकड़ भूमि में बनने वाला यह तालाब जल संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और क्षेत्र के भूजल स्तर को बनाए रखने में भी मदद करेगा।



तालाब बनने के बाद मानसून के दौरान यमुना में बहने वाले अतिरिक्त पानी को इसमें संग्रहित किया जा सकेगा। इससे न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा बल्कि आसपास के गांवों को भी भविष्य में इसका लाभ मिलेगा। ग्रामीणों का कहना है कि इस पहल से आने वाले समय में पानी की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।
विज्ञापन




ग्राम सभा में सर्वसम्मति से पास हुई थी योजना



गांव चांदपुर के सरपंच सूरजपाल उर्फ भूरा ने बताया कि तालाब निर्माण की यह परियोजना ग्राम सभा में सामूहिक रूप से प्रस्ताव पास होने के बाद शुरू की गई है। इसके लिए गांव की करीब 15 एकड़ पंचायत भूमि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद अब तालाब की खुदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन




जल संरक्षण में राज्य का पहला प्रयास



सरपंच सूरजपाल उर्फ भूरा ने कहा कि यह राज्य का पहला ऐसा तालाब होगा, जो जल संरक्षण में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएगा। उन्हें गर्व है कि उनका गांव जल संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि तालाब बनने के बाद बारिश और मानसून के दौरान बहने वाले पानी का संचयन किया जा सकेगा, जिससे आने वाले समय में गांव और आसपास के इलाकों को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों को उम्मीद है कि तालाब बनने के बाद भूजल स्तर में सुधार होगा और जल संकट से राहत मिलेगी। पंचायत और प्रशासन की इस पहल को गांव के लोग सराहनीय कदम मान रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें