फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कव्वाली प्रतियोगिता में हासिल किया दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय मंच पर छाईं जिले की छात्राएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले की छात्राओं ने हैदराबाद के मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय में आयोजित कव्वाली प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। केएल मेहता महिला महाविद्यालय की 10 छात्राओं की टीम ने आठवीं एआईयू अंतर-विश्वविद्यालय राष्ट्रीय कव्वाली में अपनी गायकी की गहराई से सभी को छू लिया। टीम को नेतृत्व रीता ने किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में टीम ने अपनी मधुर आवाज, शानदार तालमेल और समर्पण से सभी का दिल जीत लिया। विजेता टीम का कॉलेज में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर एमडीईएस के अध्यक्ष डॉ. आनंद मेहता ने कहा कि यह उपलब्धि कॉलेज के लिए गौरव की बात है। प्राचार्या डॉ. मीनू दुआ ने भी टीम को बधाई दी और डॉ. मधु सिंह तथा डॉ. राजेश कुमारी के मार्गदर्शन और नेतृत्व की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें