ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के अंडर-14 टूर्नामेंट में हासिल की उपलब्धि
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सोनीपत में आयोजित किए गए ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के राज्य स्तरीय अंडर-14 टूर्नामेंट में फरीदाबाद के फरगुन भाटिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया है। सिर्फ फाइनल को छोड़ दें तो फरगुन पूरी प्रतियोगिता में शानदार नजर आए। फाइनल में उन्हें 6-1, 6-1 से हारकर रजत से संतोष करना पड़ा। आइकर स्कूल में पढ़ने वाले फरगुन के कोच साहिल मुंजाल ने बताया कि वह बेहद मेहनती हैं। वह अकादमी में अभ्यास करने के बावजूद स्कूल में भी निरंतर अभ्यास करते रहते हैं।