फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ब्रेस्ट कैंसर से जंग जीतने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। निजी अस्पताल की ओर से योद्धा अवॉर्ड्स 2025 का प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन महिला योद्धाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से साहस, विश्वास और उम्मीद के साथ लड़ाई लड़ी और विजेता बनकर समाज के लिए प्रेरणा बन गईं। रेडियो महारानी के सह-प्रायोजन में आयोजित कार्यक्रम में अस्पताल ग्रुप के निदेशक डॉ. पूनम लाल ने कहा कि हर महिला में असीम शक्ति होती है। कैंसर जैसी चुनौती को मात देने वाली ये महिलाएं समाज के लिए प्रेरणा हैं। हमें इनकी कहानियों से उम्मीद और जज्बे की सीख मिलती है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ. सना तारिक ने कहा कि आज हम उन योद्धाओं का सम्मान कर रहे हैं, जिन्होंने हार नहीं मानी, बल्कि अपनी मुस्कान से जीवन को फिर से जीना सीखा। कार्यक्रम का सबसे प्रेरणादायक और भावनात्मक क्षण योद्धा रैंप वॉक रहा, जिसमें ब्रेस्ट कैंसर से विजयी महिलाओं ने आत्मविश्वास और मुस्कान के साथ मंच पर कदम रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें