फरीदाबाद। राज्य की सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर सात अक्तूबर से शुरू अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को संपन्न हुई। बल्लभगढ़ समेत पूरे हरियाणा में खाद, बीज और कीटनाशक दवाइयों की आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई थी। सहकारी समिति में कार्यरत सतवीर ने बताया कि कर्मचारी पिछले कई दिन से पांच प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलनरत थे। अब हमारी मांगों को लेकर प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि वो जल्द हमारी मांगों को पूरा करेंगे। इसी के चलते कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को संपन्न हो गई। हमें पूरी उम्मीद है कि प्रशासन हमारी मांगों को जल्द पूरी करेगा। संवाद