फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 में से 250 को हो रही परेशानी: इन महिलाओं को गर्भ धारण करने में होती है दिक्कत, तेजी से बढ़ रही इनकी संख्या

Mon, 15 Dec 2025 10:29 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़

सार

डॉ. अरुणा ने बताया कि उनके पास हर माह 25 से 35 महिलाएं ऐसी आती हैं जो मां नहीं बन पा रही हैं। इन महिलाओं से बात व जांच करने पर पता चला कि वह पहले नशा करती थी, या फिर अब भी तंबाकू का सेवन कर रही हैं। 
विज्ञापन
नशा करने वाली महिलाओं को गर्भ धारण करने में होती है दिक्कत - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर महिला का सपना होता है कि वह मां बनने का सुख प्राप्त करे। कुछ महिलाओं को मां बनने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसका एक बड़ा कारण धूम्रपान करना माना जा रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि जो महिलाएं नशा करती हैं, उन्हें भविष्य में गर्भ धारण करने में परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन

बल्लभगढ़ के जिला नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 500 से अधिक महिलाएं उपचार के लिए पहुंचती हैं। इनमें 250 से अधिक महिलाएं ऐसी हैं, जिन्हें गर्भ धारण करने में परेशानी हो रही है। इनमें कई महिलाएं ऐसी भी हैं, जो नशे की आदी हैं। चिकित्सकों ने महिलाओं को धूम्रपान, तंबाकू व नशा न करने की सलाह दी है।

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुणा ने बताया कि महिलाएं भी धूम्रपान करने लगी हैं, लेकिन महिलाओं के लिए धूम्रपान व तंबाकू का सेवन घातक साबित हो रहा है। नशा करने वाली महिलाएं शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी मां नहीं बन पाती हैं। 

डॉ. अरुणा ने बताया कि उनके पास हर माह 25 से 35 महिलाएं ऐसी आती हैं जो मां नहीं बन पा रही हैं। इन महिलाओं से बात व जांच करने पर पता चला कि वह पहले नशा करती थी, या फिर अब भी तंबाकू का सेवन कर रही हैं। इसके कारण उनके शरीर में काफी बदलाव हुए और अब उसी वजह से वह मां नहीं बन पा रही हैं। इसके अलावा जो महिलाएं इलाज के बाद मां बन जाती हैं, तो उनमें खून की कमी व स्वास्थ्य संबंधित कई समस्याएं देखने को मिलती हैं।
विज्ञापन

डॉ. अरुणा ने बताया कि यदि महिला गर्भवती है और वह नशा करती है तो इसका असर होने वाले बच्चे पर भी पड़ता है। इस दौरान महिला व होने वाले बच्चे में खून की कमी हो जाती है। बच्चा कमजोर व अस्वस्थ पैदा होता है। इसके अलावा बच्चे का मानसिक विकास भी अधूरा होता है। चिकित्सकों ने महिलाओं को नशा न करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें