फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डिलीवरी के बाद महिलाओं को लेना चाहिए पौष्टिक आहार

विज्ञापन
विज्ञापन
पौष्टिक आहार नहीं लेने के कारण बढ़ रही हैं बीमारियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। डिलीवरी के बाद जच्चा को पौष्टिक आहार नहीं मिलने की वजह से वह कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। उसमें सबसे ज्यादा थकान और कमजोरी के मामले सामने आ रहे हैं। बीके अस्पताल में रोजाना करीब 10 से 20 महिलाएं उपचार करवाने के लिए आ रही हैं। बीके अस्पताल में रोजाना करीब 500 से अधिक महिलाएं उपचार करवाने के लिए आती हैं। उनमें गर्भवती महिलाएं भी होती हैं। अस्पताल में पहली मंजिल पर हर रोज करीब 10 से 12 महिलाओं की डिलीवरी होती है। उन जच्चा-बच्चा का अस्पताल की ओर से खास ध्यान रखा जाता है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रोणिता का कहना है कि जहां एक और गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है। वहीं जच्चा को भी पौष्टिक आहार लेना चाहिए, ताकि भविष्य में स्वस्थ रह सके।
विज्ञापन


हो सकती हैं यह बीमारियां
डॉक्टर के अनुसार पौष्टिक आहार नहीं मिलने की वजह से जच्चा थकान, कमजोरी, एनीमिया, हड्डियों का कमजोर होना, बालों का झड़ना, कब्ज, स्तन संक्रमण जैसी बीमारियों से ग्रस्त हो रही हैं। इसके अलावा कुछ महिलाओं में चिड़चिड़ापन भी रहता है । डॉक्टर कहना है कि जच्चा को पौष्टिक आहार लेना चाहिए। जिसमें दाल, रोटी, चावल, फल सभी शामिल होते हैं। साथ ही गर्म पानी का सेवन भी करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें