फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पीढ़ियों की परंपरा को सहेज रहीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियों को दे रहीं संस्कारों की सीख, गोवर्धन पर पूजा की विधि और मान्यताओं के बारे में भी बताया
विज्ञापन

घरों में पूजा की तैयारियों की संभाली कमान

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गोवर्धन पूजा के अवसर पर मंगलवार को घरों में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की। कहीं महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया और उसे फूलों से सजाया तो कहीं पूजा की थाली और अन्नकूट का भोग तैयार किया। इस दौरान परिवार की बुजुर्ग महिलाओं ने बेटियों और नई पीढ़ी को पूजा की विधि और उससे जुड़ी मान्यताओं के बारे में भी बताया। महिलाओं ने परंपरा को निभाने के साथ उसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी संभाली।

गोवर्धन पूजा की तैयारियों में महिलाओं की भूमिका अहम रही। उन्होंने गोबर से गोवर्धन पर्वत तैयार किया और उसे फूलों व अन्य सामग्री से सजाया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई घरों में अन्नकूट का प्रसाद भी तैयार किया गया। इस काम में परिवार की अन्य महिलाएं भी साथ जुटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं का कहना है कि त्योहार केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से बच्चों को परिवार की परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का अवसर भी मिलता है। इसलिए वे पूजा के दौरान बेटियों को भी अपने साथ शामिल करती हैं, ताकि वे इन रीति-रिवाजों को समझें और आगे भी निभाती रहें।

कोट-

गोवर्धन पूजा मेरे परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा है। इसे हर साल पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ निभाते हैं । - नीलम

बेटियां जब मां-दादी से गोवर्धन का शृंगार सीखती हैं, तो त्योहार के साथ संस्कारों की नई पीढ़ी समृद्ध होती है। - सुशीला

मैं चाहती हूं कि मेरी बेटी भी पूजा की विधि और मान्यताओं को समझे, ताकि यह परंपरा आगे भी चलती रहे। - बिंदु

अन्नकूट का भोग तैयार करने में परिवार की सभी महिलाएं साथ जुटती हैं। यही त्योहार की सबसे खूबसूरत बात है। - कनक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें