फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जैविक खेती और डेयरी से सशक्त बन रहीं नचौली की महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ समाज में भी नई पहचान बन रही
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। समय के साथ महिलाओं की सोच और पहचान बदल रही है। घर की जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली महिलाएं अब अपने हुनर और मेहनत के दम पर आत्मनिर्भर बन रही हैं। नचौली की कुछ महिलाएं जैविक खेती कर रही हैं, तो कुछ डेयरी के माध्यम से अपना रोजगार चला रही हैं। इन प्रयासों से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ समाज में भी उनकी नई पहचान बन रही है।
विज्ञापन


सरकारी योजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ने के बाद उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिला। अब वे अपने काम का विस्तार कर रही हैं और दूसरी महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं। महिलाओं को प्रशिक्षण, बाजार तक पहुंच और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता रहे तो वे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और मजबूत बना सकती हैं। नचौली की महिलाएं अपने प्रयासों से यह साबित कर रही हैं कि अवसर और मेहनत के साथ सफलता की नई राह बनाई जा सकती है।
विज्ञापन



काम शुरू करने से आत्मविश्वास बढ़ा। परिवार की आय में योगदान दे रही हूं।
- अनीता

प्रशिक्षण मिलने के कारण अपना काम आगे बढ़ाने का अवसर मिला।
- अंजू

नई तकनीकों से खेती में उत्पादन और आमदनी दोनों बढ़ी हैं।
- रूबी

मेहनत और मार्गदर्शन से छोटा काम आज अच्छी आय का जरिया बन गया है।
- बबीता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें