फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ऐतिहासिक पल के लिए रवाना हुईं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए फरीदाबाद से बड़ी संख्या में महिलाएं दिल्ली रवाना हुईं। इस दौरान राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक और चिकित्सा क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने सेक्टर-15 स्थित जिला कार्यालय अटल कमल से महिला प्रतिनिधियों को संसद भवन के लिए रवाना करते हुए कहा कि यह अधिनियम देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करेगा। इस अवसर पर गीता रक्षवाल, राजबाला सरदाना, सीमा भारद्वाज, श्वेता शर्मा, अरुणिमा सिंह, प्रियंका गुप्ता, खुशबू सिंह, प्रतिभा तिवारी, प्रभा सोलंकी समेत अन्य रवाना हुईं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें