फरीदाबाद। रखरखाव कार्य के चलते शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक छांयसा सब डिवीजन में कई जगहों पर तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब डिवीजन के तहत आने वाले बेहबलपुर और जवान-अटेरना में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने से लोगों को परेशानी हो सकती है। बिजली निगम ने लोगों ने इंतजाम करने की अपील की है। संवाद