फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अस्पताल की महिला कर्मियों ने एडीसी को लिखा पत्र

Tue, 16 Sep 2025 10:31 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। बीके अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की समस्या अब तूल पकड़ती नजर आ रही है। बीते कुछ दिनों से महिला कर्मचारियों को ड्यूटी और अवकाश को लेकर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को कर्मचारियों ने एडीसी को पत्र लिख मदद की गुहार लगाई है।

महिला कर्मचारियों ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। अवकाश होने के बावजूद अगले दिन लेटर जारी किया जा रहा है। जब इस संबंध में ऊपर शिकायत की गई तो इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी को लेकर महिला कर्मचारियों ने एडीसी सतबीर मान को पत्र लिखकर शिकायत की, ताकि जल्द उनकी समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला कर्मचारी जया, गीता, सोनिया, कोमल व अन्य ने बताया कि अस्पताल प्रशासन सभी कर्मचारियों के साथ एक समान व्यवहार नहीं करता है। कुछ कर्मचारी अपनी ड्यूटी छोड़कर अस्पताल में घूमते रहते हैं और कुछ कर्मचारियों को डबल ड्यूटी करनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि मेट्रन की मंजूरी पर अवकाश लेने पर भी लेटर जारी कर दिया गया। उन्होंने मेडिकल भी जमा कराया। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि उन्हों जानकारी मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें