फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ''''रंग-रंगीला लहरियो आई सावन री तीज'''' कार्यक्रम में झूमीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
छांयसा। श्री वैश्य अग्रवाल समाज एवं अग्रवाल समाज महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला, चावला कॉलोनी में राजस्थानी थीम पर आधारित ''''रंग-रंगीला लहरियो आई सावन री तीज'''' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ, जिसके बाद महिला मंडल की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। मुख्य आकर्षण ननद-भाभी और जेठानी-देवरानी जोड़ी प्रतियोगिता रही। निर्णायकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तीज क्वीन जोड़ी सहित विजेता जोड़ियों को सम्मानित किया। महिलाओं ने विभिन्न खेलों और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि चावला कॉलोनी में इस तरह का भव्य आयोजन पहली बार देखने को मिला है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें