फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कारोबारी को ब्लैकमेल करने वाली महिला ने अदालत में लगाई जमानत अर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने व दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी देकर कारोबारी से पैसों की मांग करने वाली महिला व उसके साथी को पुलिस केस दर्ज होने के दो सप्ताह बाद भी पकड़ नहीं पाई है। इधर आरोपी महिला ने जिला अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी भी लगा दी है। जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई होनी है। महिला का साथी संजय तंवर फिलहाल पुलिस को चकमा देकर फरार है। आरोपी संजय खुद को पुलिस अधिकारी बताकर कारोबारी के पैसों के लेनदेन की बात कर रहा था। पीड़ित ने महिला और उसके साथी से हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया। आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताकर 50 हजार रुपये की मांग रहा था। आरोपी ने एक अन्य व्यक्ति से भी पीड़ित की बात कराई जो खुद को चौकी प्रभारी बता रहा था। पुलिस आरोपी संजय तंवर, महिला सहित अन्य की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कहीं पुलिस से मधुर संबंधों का तो नहीं मिल रहा लाभ
आरोपी संजय तंवर का पुलिस थानों और चौकियों में खूब आना जाना रहता है। कुछेक पुलिसकर्मियों से उसके मधुर संबंध भी हैं। केस दर्ज होने से पहले भी पीड़ित सेक्टर 16 चौकी में अपनी बात रखने गया था। पुलिस ने फोन कर आरोपी संजय और उसकी महिला साथी को चौकी में भी बुला लिया था। यहां केवल माफी मंगवाकर ही बात को रफा दफा कर दिया गया। इसके दो दिन बाद आरोपी महिला ने पीड़ित रूपचंद के खिलाफ सेक्टर 16 महिला थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया। आरोपियों से पैसे मांगकर ब्लैकमेल करने की पूरी रिकॉर्डिंग होने के बावजूद रूपचंद को केस दर्ज कराने में कई दिन लग गए। अभी तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार भी नहीं कर पाई है। पूर्व पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के समय में एक मैसेज भी पुलिस थानों में आया था। मैसेज में साफ था कि बिना काम के संजय तंवर को थाने में ना आने दिया जाए। केस दर्ज होने के दो सप्ताह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सेक्टर 16 चौकी प्रभारी पीएसआई नरेश कुमार का कहना है आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें