फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नवंबर में शुरू होगा बुखारपुर राजीव गांधी खेल परिसर का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए बुखारपुर गांव में अब राजीव गांधी खेल परिसर को पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन बनाया जाएगा। इसका निर्माण कार्य शुरू करने के लिए औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। सबकुछ ठीक रहा तो नवंबर के मध्य तक निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके निर्माण पर चार करोड़ रुपये खर्च आने की संभावना है। खेल निदेशालय की ओर से पहली किस्त 50 लाख रुपये जारी हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2018 में बुखारपुर गांव में ग्रामीण राजीव गांधी खेल परिसर बनाने की घोषणा की थी। इसके लिए ग्राम पंचायत की ओर से करीब सात एकड़ जमीन खेल विभाग भी उपलब्ध करा जा चुका है। इससे पहले इसे तैयार करने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग को सौंपी गई थी। इसके लिए उन्हें पीडब्ल्यूडी को 50 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई थी, लेकिन पीडब्ल्यूडी की ओर से निर्माण कार्य शुरू करने से पहले निर्माण कार्य पर खर्च होने वाले पूरे पैसे की मांग की जा रही थी। इसके कारण 5 वर्ष बाद भी इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। विभाग ने अब उसे पुलिस हाउंसिंग कॉरपोरेशन से निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन



फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स ट्रैक होगा तैयार
पहले चरण में बाउंड्रीवॉल और अन्य सुविधाओं को तैयार किया जाएगा। दूसरे चरण में कमरे और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। तीसरे चरण में एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल, वॉलीबॉल कोर्ट आदि तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

-
वर्जन

बुखारपुर खेल परिसर का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए जमीन की पैमाइश का काम पूरा हो चुका है। उन्हें 50 लाख रुपये की राशि भी जल्द मुहैया कराने का निर्णय लिया गया है।

देवेंद्र सिंह गुलिया, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें