फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वाहन की टक्कर से ऑटो में सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राइवर व एक अन्य घायल, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मथुरा रोड स्थित वाईएमसीए फ्लाईओवर के पास बुधवार को सड़क हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना सेक्टर-8 पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय बबली निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन


गाजियाबाद निवासी रमेश ने बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्त हैं। 30 जून को हमारे परिवार से बबली व अनुराधा दवाई लेने के लिए फरीदाबाद गईं थीं। रात को वह बहन पूनम के पास मलरेना में रुक गईं। वह दोनों एक जुलाई बुधवार को ऑटो से बल्लभगढ़ की ओर जा रही थीं तभी पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने वाईएमसीए फ्लाईओवर के पास ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को तत्काल बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बबली को मृत घोषित कर दिया। ऑटो चालक त्रिलोक की हालत गंभीर होने पर उसे बीके अस्पताल रेफर किया गया। वहीं अनुराधा को मामूली चोटें आईं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें