14 नवंबर को समयपुर नाले में मिली अज्ञात महिला को जिंदा फेंका गया था। पोस्टमार्टम से पुष्टि हुई कि उसकी मौत पानी में डूबने से हुई। पुलिस महिला की पहचान और आरोपियों की तलाश कर रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
समयपुर नाले में महिला की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम और डायटम टेस्ट से पुष्टि हुई है कि महिला को जिंदा ही नाले में फेंका गया था और उसकी मौत पानी में डूबने से हुई।
विज्ञापन
पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने महिला को बेहोशी की हालत में मृत समझ लिया होगा। उन्होंने उसके शरीर पर पत्थर बांधकर नाले में फेंक दिया। इसका उद्देश्य था कि शव फूलकर ऊपर न आ सके। अपराध शाखा, डीएलएफ की टीम इस मामले की जांच कर रही है। अपराध शाखा प्रभारी प्रशांत की टीम महिला की पहचान कराने के साथ हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों तक पहुंचने के लिए साक्ष्य जुटा रही है। हालांकि, अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान डायटम टेस्ट भी करवाया गया था। इससे पता चला कि नाले में फेंके जाने के समय महिला जिंदा थी।
पुलिस महिला की पहचान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सेक्टर-58, मुजेसर, सारन और डबुआ थाना क्षेत्र से लापता हुई महिलाओं का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इसके अतिरिक्त, जिले के अन्य थानों और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से लापता महिलाओं की जानकारी भी जुटाई जा रही है। अज्ञात महिला का शव 14 नवंबर को सेक्टर-58 क्षेत्र के समयपुर नाले में मिला था। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।