फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल मां: 'तुम्हारा बेटा जिन्न का बच्चा...', शादी के 14 साल बाद हुए दो साल के मासूम को महिला ने नहर में फेंका

Tue, 13 May 2025 07:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। एक मां ने शादी के 14 साल बाद हुए दो साल के मासूम बेटे को नहर में फेंक दिया। महिला ने यह काम तांत्रिक के कहने पर किया। तांत्रिक ने बेटे को जिन्न का बच्चा बताया था। फिलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
दो साल के मासूम तन्मय की फोटो, आरोपी मां और बच्चे की तलाश करती एसडीआरएफ की टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा की फरीदाबाद की सैनिक कॉलोनी में रहने वाली महिला मेघा लुकरा ने अपने दो साल के बेटे को नहर में फेंक दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि महिला ने यह कदम एक महिला तांत्रिक के कहने पर उठाया है। 
विज्ञापन


उसने कहा था कि तुम्हारा बेटा सफेद जिन्न का बच्चा है और परिवार के लिए खतरा है। तांत्रिक और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। सैनिक कॉलोनी में रहने वाली महिला मेघा ने रविवार शाम बीपीटीपी थाना एरिया में अचानक अपने बच्चे को नहर में फेंक दिया। 

यह देख वहां मौजूद लोग अवाक रह गए। पुलिस को सूचना देने के साथ ही लोगों ने महिला को घेर लिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस, दमकल विभाग व एनडीआरएफ की टीमें बच्चे को तलाश रही हैं लेकिन सोमवार शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला है। 
विज्ञापन


महिला के पति की तहरीर पर बीपीटीपी थाने में आरोपी महिला और तांत्रिक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को महिला के पति कपिल लुकरा ने बताया कि 16 साल पहले मेघा से शादी हुई थी।
 

बड़ी बेटी 14 साल की जबकि छोटा बेटा 2 साल तन्मय उर्फ रौनिक था। कपिल ने बताया कि महिला तांत्रिक मिता भाटिया के झांसे में आकर मेघा ने मेरे बेटे की जान ले ली।

शादी के 14 साल बाद हुआ था बेटा, पत्नी ने घोंटा ममता का गला
शादी के 14 साल बाद हुए बच्चे के प्रति कोई मां कैसे इतनी निर्मोही हो सकती है कि वह उसे नहर में ही फेंक दे। यह चर्चा आसपास के क्षेत्रों में तब शुरू हुई जब सबने सुना एक महिला ने तंत्रिक के कहने पर अपने बेटे को नहर में फेंक दिया है। 
 

पिता और मासूम बेटी सदमे में
बच्चे के पिता अब तक सदमे में हैं। 14 साल की बहन भी अपने नन्हें भाई की याद में गुमसुम है। पुलिस की गिरफ्त में महिला भी ठीक से बोलने की स्थिति में नहीं है। सैनिक कालोनी में रहने वाले कपिल ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। 
विज्ञापन

मासूम को रविवार को घर से लेकर निकली थी महिला
रविवार शाम करीब 5 बजे पत्नी मेघा 2 साल के बेटे को लेकर घर से चली गई। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की। इस बीच पुलिस से सूचना मिली कि दो साल के बेटे को मेघा ने नहर में फेंक दिया है। पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ कि नौ माह तक जिस बच्चे को कोख में रखा और प्यार दुलार किया उसे मेघा कैसे फेंक सकती है। 

यह भी पढ़ें: UP: दरिंदों को जानती थीं सहेलियां... पहले भी साथ गईं थी दोनों; बुलंदशहर गैंगरेप और हत्याकांड में बड़ा खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें