फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महिला से दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो

सार

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सेक्टर-8 थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पति के दोस्तों सहित पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूली
विज्ञापन

सेक्टर-8 थाना में पांच नामजद पर दर्ज की गई एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के सेक्टर-आठ थाना इलाके में महिला से दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। महिला के अनुसार आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया और 1180160 रुपये भी वसूल लिए।
इतना ही नहीं, आरोपी के दोस्तों ने भी दुष्कर्म किया और उसका साथ दिया। यह आरोपी महिला के पति के दोस्त बताए गए हैं। महिला की शिकायत पर सेक्टर-आठ थाना में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस को शिकायत देने वाली महिला यूपी की मूल निवासी है और अब बल्लभगढ़ इलाके में पति से अलग रहती है। महिला के अनुसार पति के दोस्त सेक्टर-चार निवासी रिषभ अक्सर उसके घर आता था। सितंबर 2024 में एक दिन आरोपी घर आया और महिला की कोल्ड डि्रंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। आरोपी ने दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। होश आया तो महिला को पता चला और आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी अपने दोस्त के फ्लैट पर ले गया और वहां भी महिला के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के अनुसार अपने दोस्त से भी आरोपी ने दुष्कर्म करवाया। साथ ही उसके अन्य दोस्तों ने भी इसमें आरोपी का साथ दिया। चार अन्य आरोपियों के नाम कृष्णा, अजय, अनुज व सैंटी बताए गए हैं। महिला के अनुसार सितंबर 2024 से अप्रैल 2025 के दौरान आरोपियों ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। सेक्टर-आठ थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें