फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को शादीशुदा बेटी के कमरे था आशिक: आवाज सुन खुली मां की आंख, फिर दोनों ने महिला को हमेशा के लिए सुला दिया

Tue, 05 Nov 2024 11:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूंह

सार

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला ने जब बेटी से विरोध किया तो उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर मां की हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी और उसमें साथी फरार हो गए। 
विज्ञापन
बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की मां की हत्या - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह जिले के अलावलपुर गांव में बेटी पर अपनी मां की हत्या करने के आरोप से सनसनी फैल गई। आरोप है कि प्रेम प्रसंग में बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर महिला की रविवार देर रात को हत्या कर दी है। महिला के देवर ने मृतका रूकसीना की बेटी मुस्कान और उसके कथित प्रेमी जावेद सहित दो अन्य साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। नूंह सदर थाना पुलिस ने देवर के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस व पीड़ित परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका की 20 वर्षीय विवाहित बेटी का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग था। जो फिलहाल गांव में आई हुई थी। आरोप है कि तीन-चार नवंबर की रात को बेटी का कथित प्रेमी जावेद अपने साथियों के साथ मिलने पहुंचा था। जिन्हें मृतक महिला रूकसीना ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। विरोध किया तो बेटी ने अपने प्रेमी और साथियों के साथ मिलकर मां रूकसीना की हत्या कर दी। नूंह सदर थाना पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपी बेटी, कथित प्रेमी जावेद और उसके दो साथियों के विरुद्ध हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। नूंह सदर थाना प्रभारी चंद्रभान का कहना है कि प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। मामले में मृतक महिला की बेटी की गिरफ्तारी हो गई है।

बेटी ने ही रोते हुए परिजनों को दी थी मौत की सूचना
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला ने जब बेटी से विरोध किया तो उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर गला दबाकर मां की हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमी और उसमें साथी फरार हो गए। फिर खुद ही रोते हुए परिजनों को मां की मौत की सूचना दी।

पांच माह पहले हुई थी शादी
ग्रामीणों के मुताबिक मुस्कान की शादी पांच महीने पहले ही पलवल जिले के मलाई गांव में हुई थी, लेकिन उसके गांव के ही जावेद से अवैध संबंध बन गए। इसके बारे में मृतका रुखसाना ने अपने परिवार के साथ-साथ लड़के के परिजनों को भी बताया था।

महिला को दिया था नशीला पदार्थ
मुस्कान ने अपने प्रेमी के कहने पर मां को नशीला पदार्थ दिया था, ताकि वह गहरी नींद में सोती रहे और वह अपने प्रेमी से मिल सके। लेकिन आवाज सुनकर कुछ देर बाद महिला की आंख खुल गई जब उसने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सौंपा शव
पुलिस ने शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं, पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें