फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड, शिकायत करने पर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। थाना छांयसा एरिया की रहने वाली महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला ने जब घटना के बारे में पति को बताया तो आरोपी ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर उनके व उनके पति के साथ मारपीट की। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना छांयसा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला ने दी शिकायत में बताया कि 4 अक्तूबर की रात को वह अपने घर में सो रही थी। आरोप है कि तभी पड़ोस में रहने वाला युवक वेदन उसके कमरे में आ गया और छेड़छाड़ करने लगा। जिस पर महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गया। महिला ने घटना के बारे में पति को बताया। पति ने इस बारे में आरोपी युवक के परिजनों से शिकायत की। आरोप है कि तभी आरोपी निक्की (नितेन), जतिन (झनते), अशोक, वेदन, शहबाग सहित अन्य ने उनके ऊपर लाठी डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें