फरीदाबाद के संजय कॉलोनी में एक महिला ने पति से झगड़े के बाद बड़ा कदम उठा लिया। पत्नी मीरा देवी ने पति अजीत पांडेय से झगड़े के बाद 14 वर्षीय बेटी को लेकर मछली मार्केट के पास ड्रेन में छलांग लगा दी। लोगों ने उन्हें देखकर तुरंत कूदकर बचा लिया। इसके बाद दोनों को बीके अस्पताल पहुंचाया। बता दें कि बीती 29 अगस्त को तीन युवकों की ड्रेन में गिरने से मौत हो गई थी।