फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। भीकम कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति ने ब्याज पर 15 हजार रुपये लिए थे। ब्याज समय पर देने के बावजूद आरोपी ने व्यक्ति के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भीकम कॉलोनी निवासी मंटू कुमार ने बताया कि वह मूलरूप से जिला मुंगेर, बिहार का रहने वाला है। उसने बताया कि मोहना निवासी आरोपी जसवीर से करीब 4 साल पहले 15 हजार रुपये 10 प्रतिशत की ब्याज पर लिए थे। पीड़ित ने रोजाना 40 दिनों तक 200 रुपये ब्याज के दिए। उसके बाद वह 6 महीने के लिए अपने गांव बिहार चला गया। जब वह गांव से वापिस बल्लभगढ़ आया। उसने आते ही जसवीर को 10 हजार रुपये और दे दिए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी जसवीर पिछले कई दिनों से उसकी रेहड़ी पर आकर मारपीट कर जेब में रखे पैसों को लूट कर ले जाता है। 20 दिन पहले भी आरोपी उनको स्कूटी पर बैठाकर गुप्ता होटल के पास ले गया। जहां मारपीट कर उनसे 50 हजार रुपये की डिमांड करने लगा। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें