फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वाहन की टक्कर से घायल महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एनएच-19 पर एल्सन चौक के सामने तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से घायल हुई 57 वर्षीय कमला देवी की चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना 31 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे हुई जब वह सवारी का इंतजार कर रही थीं। उन्हें पहले बीके अस्पताल और फिर सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली में भर्ती कराया गया था, जहां चार नवंबर को उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

कमला देवी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव कुमरपुर की रहने वाली थीं। वह फरीदाबाद की सुभाष कॉलोनी में रहती थीं और एक कंपनी में मजदूरी करती थीं। करीब दो महीने पहले उनके पति महेश का दमा की बीमारी से निधन हो गया था। पति के निधन के बाद वह कॉलोनी में अकेली रह रही थीं। उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और दो बेटियां शामिल हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। कमला देवी के बेटे रणवीर सिंह ने बताया कि 31 अक्तूबर को उनकी मां किसी काम से सेक्टर-58 आई थीं। घर लौटने के लिए एल्सन चौक के सामने सवारी का इंतजार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। राहगीरों ने उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां से रेफर किए जाने पर उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सेक्टर-58 थाना ने पांच नवंबर को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें