फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। मुंडकटी थाना क्षेत्र के गांव तुमसरा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गजराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 मार्च 2026 की रात करीब 9:30 बजे उसकी माता शीला देवी पड़ोस की दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार कपिल तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और टक्कर मार दी। आरोप है कि चालक नशे की हालत में था। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए पलवल के आयुष्मान अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर महिला को दो चोटें लगने की पुष्टि की है। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें