फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मायके वालों ने जहर देने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एक महिला की 22 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला के भाई का कहना है कि दोपहर करीब तीन बजे फोन कर बताया गया कि उसकी बहन को बुखार है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है। कुछ देर बाद बताया गया कि डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोबारा फोन कर कहा गया कि वह कचरा डालने गई थी और उसे हार्ट अटैक आ गया था।
विज्ञापन


भाई प्रकाश के अनुसार मौत से पहले उसकी बहन अंजू (37) ने परिवार वालों से कहा था कि ससुराल वाले उसे परेशान करते हैं और उसके साथ मारपीट करते हैं। महिला राजस्थान के सुल्ताना गांव, जिला झुंझुनू की रहने वाली थी और उसकी शादी सराय क्षेत्र में हुई थी। वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला को 2-3 दिन से बुखार था। मंगलवार को तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने जहर देने के आरोप से इनकार करते हुए कहा कि वे निष्पक्ष जांच के लिए तैयार हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण स्पष्ट हो जाएंगे। सराय थाना ने मामले में 23 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें