फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी में महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी में महिला की मौत, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन

फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी स्थित एक कंपनी में काम करते समय मशीन की चपेट में आने के कारण एक महिला की मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने महिला का शव जवाहर कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर रखकर सड़क को जाम कर दिया। करीब चार घंटे बाद पुलिस के समझाने के बाद परिजनों ने शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे जाम खोल दिया।
पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पति रामनाथ महतो ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पत्नी सरिता देवी कंपनी में लिपो इलेक्ट्रिकल शेड में दो साल से बतौर सहायक कार्यरत थी। बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह नौकरी के लिए निकली थी। दोपहर करीब ढाई बजे फोन आया कि काम करते हुए सरिता बेहोश होकर गिर गई है। जल्दी बीके अस्पताल पहुंचो। वह अस्पताल पहुंचे तो वहां उनकी पत्नी मृत अवस्था में खून से लथपथ पड़ी थी। रामनाथ ने बताया कि मशीन के अंदर आ जाने के कारण उसकी पत्नी की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कंपनी के अंदर खुली जगह बिल्कुल नहीं है। काम करने वाले कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण भी नहीं दिए जाते। उसकी पत्नी सहायक होने के बावजूद उससे मशीन कारीगर का काम कराया जाता था। आरोप है कि कंपनी प्रबंधन की लापरवाही के कारण ही उसकी पत्नी की मौत हुई है। थाना सारन पुलिस ने कंपनी मालिक अमृत सिंह व चनी सिंह के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें