फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डिलीवरी के बाद महिला की मौत, स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जगदीश कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि स्टाफ की लापरवाही के कारण मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आदर्श नगर निवासी दीपक ने बताया कि उनकी पत्नी नेहा को 17 मार्च को 3 बजे नार्मल डिलीवरी करने के लिए जगदीश कॉलोनी स्थित मिनी खेत्रपाल मैटरनिटी सेंटर में भर्ती करवाया था। नार्मल डिलीवरी नहीं होने कारण 6 बजे के करीब डॉ. मिनी खेत्रपाल ने ऑपरेशन करने को कहा। थोडी देर बाद डिलीवरी ऑपरेशन के साथ कर दी। उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया तथा बच्ची की तबीयत खराब बताई गई। बच्ची को डॉक्टर के बताए हुए सवेरा हास्पिटल में एनआईसीयू में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। उसके बाद नेहा को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। आरोप है कि रात के समय कोई भी डॉक्टर अस्पताल में मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


इस दौरान उनकी पत्नी को दर्द की शिकायत हुई। जिस पर अस्पताल में उपस्थित महिला जगवती ने उसको एक इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगाने के तुरंत बाद उनकी पत्नी के मुंह से झाग आने लगे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना डॉक्टर को दी गई। करीब आधे घंटे के बाद जब डॉक्टर आई तो स्टाफ की ओर से सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश की गई लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि पुलिस को परिजनों की ओर से शिकायत मिल चुकी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें