फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुलिस का स्टिकर लगी एसयूवी की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पति का आरोप, पौने घंटे तक नहीं आई एंबुलेंस, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अजरौंदा मेट्रो स्टेशन के पास रविवार दोपहर सड़क पार कर रही महिला को तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने की वजह से महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 32 वर्षीय द्रोपदी के रूप में हुई है। पति का आरोप है कि पौने घंटे तक पुलिस द्वारा फोन करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई। अगर समय पर एंबुलेंस आ जाती तो शायद उनकी पत्नी की जान बच जाती। कार के शीशे पर पुलिस का स्टिकर लगा होने से आशंका जताई जा रही है कि गाड़ी किसी पुलिसकर्मी की थी। पुलिस चश्मदीदों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से मामले की पड़ताल की जा रही है।



मृतका के पति सुनील ने बताया कि उनकी पत्नी द्रौपदी घरों में साफ सफाई का काम करती थी। वैसे तो वह मूलरूप से बिहार के दरभंगा के गांव कमतौल के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी बीमार रहती थी। जिसकी वजह से उनके ऊपर काफी कर्ज हो गया। उस कर्ज को उतारने के लिए उनकी बहन ममता ने उन्हें करीब पांच महीने पहले फरीदाबाद बुलाया था और दोनों को नौकरी पर लगाया था। वह पिछले पांच महीने से अजरौदा स्थित सरपंच कॉलोनी में किराये पर रह रहे थे। वह कर्ज उतारने के लिए अपनी पत्नी और 9 साल की बेटी के साथ रोजी-रोटी कमाने के लिए आए थे। रविवार को काम करने के बाद उनकी पत्नी द्रौपदी घर वापस लौट रही थी। तभी तेज रफ्तार से आ रही एसयूवी ने नेशनल हाईवे पर उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर जा गिरी। जिसकी जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन






पौने घंटे तक नहीं आई एंबुलेंस

सुनील ने बताया कि एंबुलेंस के लिए पुलिसकर्मी की ओर से तुरंत फोन कर दिया गया, लेकिन पौना घंटा बीत जाने के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई। अगर समय पर एंबुलेंस आ जाती तो शायद उनकी पत्नी की जान बच जाती।




गाड़ी पर लगा हुआ था पुलिस का स्टिकर

एसयूवी के आगे व पीछे हरियाणा पुलिस का स्टिकर लगा हुआ है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि गाड़ी किसी पुलिसकर्मी की है। इसके अलावा मृतका के पति सुनील का आरोप है कि पुलिस ने गाड़ी के आगे की नंबर प्लेट को भी हटा दिया था। ताकि कोई नंबर नहीं देख सके। सब इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हादसे के बाद कई गाड़ियां भिड़ीं

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अजरौंदा मेट्रो स्टेशन के पास रविवार की दोपहर सड़क पार कर रही महिला की मौत हो गई। इस हादसे को देखने के लिए ने हाईवे पर गाड़ियों द्वारा स्पीड को धीरे कर लिया गया। उसी वजह से एक साथ तीन गाड़ियां आपस में भिड़ गई। जिसमें से सबसे पीछे वाली गाड़ी का एयर बैग भी खुल गया। उस गाड़ी में दंपती अपने तीन साल के बच्चे के साथ मौजूद थे। एयरबैग खुलने की वजह से परिवार के लोग सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें