फरीदाबाद। टेलीग्राम के जरिये घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर जालसाजों ने एक महिला से 3,24,490 रुपये ठग लिए। एनआईटी साइबर अपराध थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में 22 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एनआईटी निवासी नेहा ने बताया कि पांच अप्रैल को जालसाजों ने टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने के बदले अच्छे मुनाफे का लालच दिया था। शुरुआत में उसने छोटी रकम निवेश की, जिसपर अच्छा मुनाफा दिया गया। बाद में बड़ी राशि निवेश करने के बाद वापस नहीं लौटाया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बैंक खातों में करीब 1.11 लाख रुपये की राशि को होल्ड भी करवाया है। पुलिस अब उन बैंक खातों और टेलीग्राम आईडी की पड़ताल कर रही है, जिनके माध्यम से धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया था। संवाद