फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने चुपचाप किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को अस्पताल की ओर से मिली सूचना, परिजनों के लिए जा रहे बयान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। तिगांव थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि महिला बीमार थी। जिस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजन महिला के शव को लेकर जा चुके थे। परिजनों ने महिला का बिना पोस्टमार्टम करवाए अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नागर पट्टी तिगांव निवासी महिपाल की पत्नी अनीता (48) काफी समय से बीमार थी। इसी वजह से वह मानसिक रूप से भी परेशान रहती थी। जानकारी के अनुसार 7 मार्च को अनीता ने फंदा लगा लिया। घटना के बाद परिजन तुरंत उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अनीता को मृत घोषित कर दिया लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं थे कि वह मर चुकी है। इलाज से असंतुष्ट होने के कारण वह महिला को अपने साथ ले गए। 8 मार्च को थाना तिगांव पुलिस को निजी अस्पताल की ओर से सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिना पोस्टमार्टम के कर दिया अंतिम संस्कार

अस्पताल से परिजन अनीता को गांव ले आए और रात करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच उसका अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि वह सूचना मिलने के बाद अस्पताल गए जहां उनको पता चला कि परिजन शव को ले गए हैं। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि वह उनसे यह कह कर ले गए कि वह दूसरे अस्पताल में उपचार करवाएंगे। उसके बाद जब पुलिस महिला के घर पर पहुंची तो उनको पता चला कि पोस्टमार्टम करवाए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार के दौरान महिला के मायके व ससुराल वाले दोनों शामिल थे। एसीपी तिगांव अशोक कुमार का कहना है कि इस मामले की सूचना उनको मिली है। वह परिवार के सभी सदस्यों से पूछताछ कर बयान ले रहे हैं। अगर कोई भी संदिग्ध बात सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें