फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली ही मुलाकात में खून-खून हुआ युवक: सोशल मीडिया पर दोस्ती, तीन दिन चैटिंग...लड़का मिलने गया तो मिले ऐसे जख्म

Thu, 08 Jan 2026 10:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

इंस्टाग्राम पर युवक की आईडी पर अक्तूबर 2025 में भूमि नामक युवती की आईडी से मैसेज व फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। तीन दिन तक दोनों में मैसेज पर बात हुई...। युवक के अनुसार बार-बार उसे मिलने के लिए युवती ने मैसेज भेजे। 4 जनवरी को युवती ने मैसेज कर कहा कि मेरे घर पर कोई नहीं है, तुम मिलने आ जाओ। पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर दोस्ती कर एक युवती ने युवक को मिलने के लिए बुलाया। 21 साल का युवक बाइक पर सवार होकर सेक्टर-89 की सोसाइटी के पास पहुंचा तो दो बाइक सवार 5-6 हमलावरों ने नुकीले हथियार से युवक पर हमला कर दिया। युवक बाइक से गिरा तो उसके गले से सोने की चेन, हाथ का ब्रेसलेट व 18 हजार रुपये छीनकर आरोपी भाग गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि बीपीटीपी थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। 

विज्ञापन

डबुआ कॉलोनी के रहने वाले 21 साल के युवक ने शिकायत पुलिस को दी है। आरोप है कि इंस्टाग्राम पर युवक की आईडी पर अक्तूबर 2025 में भूमि नामक युवती की आईडी से मैसेज व फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। तीन दिन तक दोनों में मैसेज पर बात हुई तो युवक को लगा कि ये भूमि लड़की नहीं है। युवक ने फोटो मांगी तो उसने फोटो नहीं दी। 

आरोप है कि दिसंबर में फिर से उसी आईडी से युवक को मैसेज भेजा, जिसमें लड़की की आवाज में वॉइस रिकॉर्डिंग भेजी गई थी। युवक को भरोसा हो गया कि ये लड़की ही है। युवक के अनुसार बार-बार उसे मिलने के लिए युवती ने मैसेज भेजे। 4 जनवरी को युवती ने मैसेज कर कहा कि मेरे घर पर कोई नहीं है, तुम मिलने आ जाओ। 

युवक ने वॉइस कॉल पर बात की तो युवती ने शाम 7 के बाद आने को कहा। युवक सेक्टर-89 टीडीआई सोसाइटी पहुंचा और युवती को मैसेज भेजा तो वो बोली कि थोड़ा आगे आ जाओ, यहां गार्ड है। थोड़ा आगे जाने पर युवक को एक लड़की दिखाई दी और इसने बाइक रोक दी। आरोप है कि तभी दो बाइक पर सवार होकर 5-6 युवक आए और नुकीले हथियार से पीड़ित युवक पर वार कर नीचे गिरा दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

आरोपियों ने गले से सोने की चेन, हाथ का ब्रेसलेट व जेब से 18 हजार रुपये लूट लिए। राहगीरों ने पीड़ित को बचाया तो आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गए। युवक को घायल हालत में सेक्टर-88 के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें